अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश में फर्जी पुलिस समेत दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाना की पुलिस ने गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमे एक उत्तर प्रदेश पुलिस का ड्रेस पहन रखा था। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मोहम्मद सरताज अली (42), एमडी मेहताब (43) और हरिओम पांडे (51) है।

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग यूपी नंबर (70 एएस 7858) की वाहन से सालबाड़ी होते हुए सिक्किम जा रहा था। नाका चेकिंग के दौरान सालबाड़ी मोड़ के पास वाहन को रोका गया। जिसके बाद पुलिस को वाहन में एक शख्स खाकी वर्दी में नजर आया। पूछताछ में उक्त शख्स ने बताया की वे यूपी पुलिस का कर्मी है।

प्रधान नगर थाने की पुलिस को उक्त शख्स पहले तो असली पुलिस वाला लगा। लेकिन पूछताछ में यह साफ़ हो गया कि वह फर्जी पुलिस वाला है। इसके बाद पुलिस ने वाहन समेत तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों पर धोखाधड़ी और क्रिमिनल एक्टिविटी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button