![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2021/06/e0a4b0e0a4bee0a482e0a49ae0a580-e0a4aee0a587e0a482-asi-e0a498e0a582e0a4b8-e0a4b2e0a587e0a4a4e0a587-e0a4a7e0a4b0e0a4bee0a4afe0a4bee0a4a2.jpg)
![एक युवक का केस सेट्ल करने के लिए रविंद्र राम ने 5000 रुपए घूस की मांग की थी। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/thumb/600x450/web2images/521/2021/06/24/untitled-design-2021-06-24t173013243_1624536071.jpg)
एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) टीम ने रांची के नामकुम थाना के ASI रविंद्र राम को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार की है। एक ढाबे में केस को सेट्ल करने का सौदा चल रहा था तभी ACB की टीम आ धमकी और ASI को 5000 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार कर ली।
गिरफ्तार के बाद वह इंकार करते रहा कि उसने पैसे नहीं लिया है। लेकिन ACB के पास इसके पुख्ता सबूत थे। दरअसल ढाबे में पैसे लेने की प्लानिंग ACB की तरफ से तैयार की गई थी। एक व्यक्ति से केस सेट्ल करने के लिए रविंद्र राम ने 5000 रुपए की मांग की थी। व्यक्ति ने इसी शिकायत ACB से कर दी।
सादे लिबास में मुस्तैद थे आधा दर्जन जवान
शिकायत मिलने के बाद ASI को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई। इसके तहत ही उसे ढाबा पर बुलाया गया था। यहां उसके चारो तरफ एसीबी की टीम थी। जैसे ही उसने व्यक्ति से पैसा लिया टीम उसे दबोच ली और अपने साथ लेकर चली गई।