झारखण्डराज्य

पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार में आज भारी बारिश के आसार, रांची में दिन भर छाए रहेंगे बादल

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा। राज्य में कहीं-कही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 64.8मिमी रिकार्ड किया गया। - Dainik Bhaskar

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा। राज्य में कहीं-कही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 64.8मिमी रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची में सुबह हल्की धूप के बाद बादल छा गए हैं। हालांकि हवा के कारण लोगों को उमस से राहत मिली है। राजधानी के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची जिले में सामान्य रूप से बादल छाए रहेगें। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य में मानसून के सक्रिय पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, हजारीबाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में 64.8 मिमी. बारिश हुई
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा। राज्य में कहीं-कही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 64.8मिमी रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान साहिबगंज में 35.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button