उत्तर प्रदेशमुरादाबादराज्य

मां के सामने क‍िशोरी से सामूह‍िक दुष्‍कर्म

मुरादाबाद : जिले के छजलैट थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप परिजनों ने लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दोनों परिवार में आपसी विवाद है। एक पक्ष का लड़का दूसरे पक्ष की लड़की को अपने साथ ले गया है, इसी परिवार की ओर से लड़की पक्ष के लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 27 जून को युवक और युवती दोनों घर से भाग गए।

परिवार के लोगों ने लड़की को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। आरोप है कि 28 जून को दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत की थी, इसके बाद बदनामी से बचने के लिए लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं देने का फैसला किया था। वहीं दोनों पक्ष अपने बच्चों की तलाश में एक साथ निकले थे। लड़के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि भागे हुए युवक और युवती को खोजने के लिए लड़की पक्ष के लोग लड़के के परिवार को अमरोहा ले गए थे। यहीं पर बंधक बनाकर मां और बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद लड़के पक्ष ने एसपी देहात को शिकायत पत्र दिया। जिसमें लड़की पक्ष के लोगों पर दुष्कर्म पीड़ित बेटी को गायब करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छजलैट थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने इस मामले में लड़की पक्ष के सर्वेश और उसके साले समेत सात लोगों को नामजद करते हुए दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि इस मामले में दो लड़कियों के साथ एक लड़का भी गायब है।

NEWS || cabinet minister || आक्सीजन प्लांट लगाने में पहला आत्मनिर्भर राज्य यूपी

Related Articles

Back to top button