करिअर

21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं: आज ही के दिन रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी

नई दिल्ली: भारत और विश्व के इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1784 – जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
1788 मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।
1898- रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 खान श्रमिकों की मौत।

1914- अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1923- ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1949- पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952- सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1998 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफ़ा दिया।
2002 – ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
2012 – “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

Related Articles

Back to top button