![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2022/02/benefits-of-green-banana-pinkstea.jpg)
केला खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक ऐसा फल है जो टेस्टी होने के साथ वेट गेन और वेट स्टेबल दोनों में मदद करता है। पका केला सभी खाते हैं लेकिन कच्चा केला भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है ही साथ ही शरीर को दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6, विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है।कच्चे केले में पोटैशियम और एंटी आक्सीडेंट बहुत पाया जाता है। कच्चे केले की सब्जी खाने से दिन भर चुस्ती बनी रहती है।
कच्चा केला खाने कब्ज भी दूर होता है। कच्चा केला आंतो को साफ करता है। इससे जो मल जमा रहता है वह बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में खाना लगता है।कच्चा केला खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जिन्हें अधिक भूख लगने की समस्या हो उन्हें भी कच्चा केला खाना चाहिए। यह पेट को भरा रखता है और देर तक भूख नहीं लगने देता।
कच्चे केले में ट्रिप्टोफॉन पाया जाता है, जो बॉडी में जाकर प्रॉसेस होने के बाद सेरोटोनिन में बदल जाता है। सेरोटोनिन ब्रेन के लिए हैपी हॉर्मोन की तरह काम करता है। यह डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी मानसिक बीमारियों को दूर रखता है। कच्चे केले की सब्जी डायरिया जैसी बीमारी में तुरंत आराम दिलाती है। क्योंकि इसे पचाना आसान होता है, इसमें फाइबर्स होते हैं और पानी की भी मात्रा होती है। जो शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व देखकर मजबूत बनाती है।
कच्चे केले की सब्जी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है इसलिए ये कब्ज, गैस और पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करती है। इससे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता हैं। साथ ही साथ ये बवासीर के लिए भी लाभकारी साबित होता हैं।
वजन घटाने की कोशिश करने वालों को हर रोज एक केला खाने की सलाह दी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो अनावश्यक फैट सेल्स और अशुद्धियों को साफ करने में मददगार होते हैं। अगर आपको मधुमेह की शिकायत है और ये अपने शुरुआती रूप में है तो अभी से कच्चा केला खाना शुरू कर दें। ये डायबिटीज कंट्रोल करने की अचूक औषधि है। कच्चे केले के नियमित सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। कच्चा केला खाने से पाचक रसों का स्त्रावण बेहतर तरीके से होता है। इसके अलावा कच्चा केला कई तरह के कैंसर से बचाव में भी सहायक है।