पंजाबराज्य

14 से फिर खुलेंगे सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान, चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू भी हटा

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ के स्कूल 14 फरवरी से खुलेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि सभी कक्षाओं और कोचिंग संस्थानों के लिए स्कूल 14 फरवरी से पूरी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। इसके अलावा रात्रि प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ बर्ड पार्क और रॉक गार्डन 12 फरवरी से फिर से खुलेंगे।

पंजाब और हरियाणा में स्कूल खुलने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन और विभाग के आला अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें स्टूडेंट्स को स्कूलों में फिर बुलाने का निर्णय लिया गया है। स्टूडेंट्स फेजवाइज बुलाए जाएंगे। शहर के 114 सरकारी और 75 प्राइवेट स्कूलों में ढाई लाख स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद शहर के स्कूल 19 दिसंबर को बंद कर दिए गए थे।

Related Articles

Back to top button