जीवनशैलीस्वास्थ्य

शरीर को तंदुरुस्त रखने में मददगार हैं ये 4 योग

योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। योग के सहज आसनों से आप अपनी सेहत को हमेशा तंदुरुस्त रख सकते हैं। योग हमारे शरीर को फिट रखने के साथ-साथ हमारे ब्यूटी को बढ़ाने में भी मदद करता है। योगासन करने से सफेद बाल, झुर्रियों जैसी समस्या आसानी से दूर हो जाती है।

अगर आप भी इन समस्याओं को हमेशा के लिए दूर करना चाहते है, तो यह 4 प्रकार की योगासन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। यह योग आपकी इन समस्याओं को हटाने के साथ-साथ और कई बीमारियों को भी दूर करने में मदद करेगा। आइए योग के इन चार आसनों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं-

  1. उष्ट्रासन योग

इस योग को करने से सफेद बालों की समस्या आसानी से दूर हो जाती है।
यह हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को सही करता है।
इसे करने से माइग्रेन की परेशानी भी कम हो जाती है।
यह योगा पेट की चर्बी को कम करता है।
इस योगा से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
इस योगा को करने से मन शांत रहता है।

  1. भुजंगासना योग

यह योगासन हमारे शरीर की रीड की हड्डी को मजबूत बनाता है।
इसे करने से हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है।
यह हमारे वजन को कम करने में मदद करता है।
इस आसन से कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है।
यह डिप्रेशन जैसी समस्याओं में बहुत हद तक मदद करता है।
इस योग को करके आप अस्थमा जैसी बीमारियों में राहत पा सकते हैं।

  1. अपानासन योग यह योग पैरों में सुन्न हो जाने की समस्याओं को दूर करता है।
    इसे करने से एसिडिटी की समस्या है आसानी से दूर हो जाती है।
    यह हमारे पेट से संबंधित जो भी परेशानियां हैं उसे दूर करता है।
    इस योग को करने से हमारे पेट की चर्बी कम होती है।
  2. त्रिकोणासन योग

इस योगा को करने से गर्दन, पीठ, कमर और पैर में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।
यह योगा हमारे सफेद बाल होने की समस्याओं को आसानी से दूर करता है।
इस योगा को करने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है।
यह हमारे मोटापे को दूर करने में भी मदद करता है।
इसे करने से शरीर लचीला बनता है।

Related Articles

Back to top button