उत्तर प्रदेश

लेखपाल भर्ती के परिणामों आज नहीं आया तो जिलाधिकारियों पर गिरेगी गाज

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
download (16)लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद् के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने उन जिलाधिकारियों को चेतवानी दी है जिन्होंने लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणामों को रोक कर रखा हुआ है। गुप्ता ने कहा कि अगर बुधवार को रिजल्ट की घोषणा नहीं होती है तो गुरुवार से उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आपको बता दें कि सख्त निर्देश के बावजूद कई जिलों में लेखपाल भर्ती का परिणाम नहीं घोषित हुआ है। शिकायतें इसकी भी आ रही हैं कि रिजल्ट के लिए वसूली भी की जा रही है। राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणाम 10 और 14 दिसंबर को सभी जिलाधिकारियों को सौंप दिया गया था और उनसे कहा गया था कि नतीजे तत्काल जिले के वेन्सिते उप अपलोड किया जाए। इसके बावजूद कई जिलों के नतीजे अभी तक ऑनलाइन अपलोड नहीं किये गए हैं।

Related Articles

Back to top button