उत्तराखंडराज्य

आरएसएस क्षेत्र कार्यवाह शशीकांत दीक्षित के घर पहुंचे सीएम धामी, जाना हालचाल

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्र कार्यवाह शशीकांत दीक्षित के लक्ष्मण चौक आवास पर पहुंच कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने शशीकांत दीक्षित से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेने के अलावा उनकी धर्मपत्नी सुमन दीक्षित से भी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पिछले कुछ दिनों से शशीकांत दीक्षित अस्वस्थ चल रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश सेठी भी मौजूद रहे।

शशिकांत दीक्षित बैंक से सेवानिवृत अधिकारी है। इससे पहले उत्तराखंड प्रांत के प्रांत कार्यवाह और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्र संपर्क प्रमुख का दायित्व को निर्वहन किया है।

Related Articles

Back to top button