उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बने डिप्टी सीएम

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई। केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसके बाद सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

यहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत अन्य लोग मौजूद हैं। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में योगी आदित्यनाथ के पैतृक घर में जश्न का माहौल है। लोग नाच गाकर खुशी मना रहे हैं। योगी आज लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button