उत्तर प्रदेशनोएडाराज्य

50 वर्ष से अधिक उम्र वाले दागी कर्मचारियों को दी जाए अनिवार्य सेवा निवृत्ति: नन्दी

दागी अधिकारियों, कर्मचारियों का सेवा विस्तार न किया जाए

अधिकारियों से पूछा ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई का आधार

नक्शा पास करने के सिस्टम की जांच के लिए मांगी पत्रावली

30 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

नोएडा (अनुराग त्रिपाठी) दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को नोएडा पहुंचे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्ण की गई 30 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी, कर्मठता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने नोएडा अथॉरिटी की पहली बैठक में ही सख्त रवैया अपनाते हुए 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले दागी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य सेवा निवृत्त किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा की दागी अधिकारियों और कर्मचारियों का किसी भी कीमत पर सेवा विस्तार न किया जाए।

मंत्री नंदी ने प्राइवेट बैंकों में कम ब्याज पर धनराशि रखने पर सवाल किया जिसका अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
मंत्री नंदी में कहा कि पिछले एक वर्ष के बोर्ड मीटिंग के निर्णय वे देखेंगे। जो प्रस्ताव आए अस्वीकृत कर दिए गए या पारित किए गए। इसकी पूरी जानकारी दी जाए।

अधिकारियों ने नक्शा पास किए जाने के प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाधिक सर्विसेस प्रॉपर्टी सेक्टर में आती है इसमें निदान हेतु सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई है। पहले 60- 70 दिन में जो कार्य होते थे अब 10 – 12 दिन में हो रहे हैं।

अधिकारियों से पूछा कि भ्रष्टाचार की शिकायतों के निवारण के लिए क्या-क्या कार्रवाई की गई।
नक्शा पास करने के सिस्टम की जांच के लिए मंत्री नन्दी ने पिछले कुछ दिनों में पास हुए पांच नक्शों और निरस्त हुए नक्शों की पत्रावली अधिकारियों से मांगी।

मंत्री नंदी ने सॉफ्टवेयर की वजह से एमसी होने में डिले करने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिसके कारण मैप स्वीकृत करने में विलंब हुआ।

मंत्री नन्दी ने कहा कि जनमानस को सुविधा प्रदान करना हमारा दायित्व है।
बुकलेट हर माह की 5 तारीख को अवश्य आ जाया करे। दागी अफसर जिनके विरुद्ध एक – दो बार कार्रवाई हो चुकी है उन्हें अनिवार्य सेवा निवृत्त करें।

अधिकारियों ने मंत्री नन्दी को बताया कि 4500 शहरों की रैंकिंग में नोएडा 150वें स्थान से इस वर्ष चौथा, प्रथम और 11वां स्थान है। ओवरऑल 11वां स्थान है।

100 दिन के काम
1000 कैमरे लगा रहे हैं 8 माह से कार्य चल रहा है।
दो नए एसटीपी बना रहे हैं।
एक्सप्रेस वे की किनारे ही मेन आबादी बढ़ रही है।
पतला चौक पर फ्लाईओवर बना रहे हैं।
गंगाजल परियोजना पर रिव्यू किया जा रहा हैं।

प्रस्ताव
600 करोड़ का हैबिटेट सेंटर बनेगा। टेंडर के माध्यम से कार्य निर्माण निगम को दिया गया था। प्रोग्रेस अच्छी नहीं है। 2010 -11 में प्रस्तावित किया गया। 2018 में उद्घाटित होना था। पीडब्ल्यूडी 50 प्रतिशत देगा।

गाड़ियों की पार्किंग के बारे में पूछा गया। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टोचन कर पार्किंग स्थल पर लाए जाने की जानकारी दिए जाने पर मंत्री नंदी ने कहा कि गाड़ियों को टोचन कर लाने के बजाय निर्धारित जुर्माना 1000 रुपया लेकर गाड़ी को छोड़ दिया जाए।

औद्योगिक विकास मंत्री ने नौएडा में ₹30 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया।, जिसमें आर० सी० सी० नाला निर्माण व ब्रिक वर्क, वेटलैंड सेक्टर-91, दो एफ़०ओ०बी०, दो पिंक टॉलेट शामिल हैं ।

Related Articles

Back to top button