उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

भाजपा सरकार देश में लागू कर रही अघोषित इमरजेंसी : राम गोविन्द चौधरी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने विधान भवन में धरना प्रदर्शन से रोकने व आवासों के बाहर पुलिस पहरा लगाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने अपना बयान जारी कर प्रदेश व देश की जनता से कहा कि ऐसा लगता है कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज से सांसद व विधायकगण विधान सभा के अंदर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। इससे पूर्व मेरे घर को नीचे और ऊपर घर को पुलिस ने घेर रखा है और निकलने नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह से ही वरिष्ठ नेताओं, विधायकों व सपा पार्टी कार्यालय के बाहर भी पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

श्री चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी है, संविधान में इसका विश्वास नहीं है। यह विरोधी पार्टी के लोगों का दमन करना चाहती है, देश की जनता को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसलिए देश की जनता से अपील करता हूं कि तानाशाही सरकार के खिलाफ सभी वर्ग, धर्म के लोग, किसान, नौजवान, मजदूर, दुकानदार सभी मिलकर इस आतताई, तानाशाही, अत्याचारी, लोकतंत्र, जनतंत्र विरोधी सरकार को तत्काल हटाने में आगे आए। इसे नहीं हटाया तो यह देश पुनः ईस्ट इंडिया कम्पनी की तरह से गुलामी की ओर जा रहा है और यह गुलाम हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button