मनोरंजन

मीन गर्ल कही जाने वाली करीना कपूर खान का आज है 42वां जन्मदिन, पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी सुनी अनसुनी बातें

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था। अभिनेत्री का आज 42वां जन्मदिन है। अदाकारा बॉलीवुड की मीन गर्ल और टशन गर्ल के नाम से भी जानी जाती है। उनके पिता अभिनेता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर हैं। उनकी एक छोटी बहन करिश्मा कपूर है।

जो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। करीना कपूर खान अब तक कई फिल्मों में अपनी सफल भूमिका निभा चुकी है। जिसके लिए वो छह फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। अभिनेत्री साल 2000 में रिलीज फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी बाद में वो ‘कभी खुशी कभी गम’ में अपने मुख्य भूमिका में नजर आईं। उसके बाद वो ‘जब वी मेट’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘कुर्बान’, ‘तलाश: द आंसर लाइज विदिन’, ‘वी आर फैमिली’, ‘हीरोइन’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘गुड न्यूज़’, ‘3 इडियट्स’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी कई फिल्में शामिल है।

आखिरी बार करीना कपूर खान फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी अहम भूमिका में दिखाई दिए। इस फिल्म का निर्देशन अद्वित चंदन ने किया है। साल 2012 में अभिनेत्री की शादी एक्टर सैफ अली खान से हुई है। उन्हें दो बेटे हैं। अभिनेत्री अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। करीना कपूर खान अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 9.6 मिलियन फैंस फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्री की आगामी प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘तख्त’ और ‘वीरे दी वेडिंग 2’ फिल्म शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button