छत्तीसगढ़राज्य

बीजापुर में IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

बीजापुर : छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्‍सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ (CAF) का एक जवान बलिदान हो गया। बलिदानी जवान का नाम एपीसी (असिस्टेंट प्लाटून कमांडर) विजय यादव है। मिली जानकारी के अनुसार जवान सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए तीमेनार कैंप से निकले थे। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की जानकारी दी है।

घटना में मौके पर ही विजय यादव की मौत हो गई। आस-पास मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी तुरंत सीनियर अधिकारियों को दी। जिसके बाद से आस-पास सर्च ऑपरेशन जारी है। शव को भी मौके से ले जाया गया है। शहीद विजय यादव को भैरमगढ़ थाने में गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाएगा।

दरअसल, यह मिरतुर थानाक्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि आइईडी ब्‍लास्‍ट एटेपाल कैंप से एक किमी की दूरी पर टेकरी में हुआ। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। बलिदानी जवान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का निवासी है।

एक महीने पहले नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया था। संजय लकड़ा जशपुर जिले के रहने वाले थे। नारायणपुर जिले में CAF (छ्त्तीसगढ़ आर्म फोर्स) की 16वीं बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। शहादत के बाद उनके पार्थिव शव को गृहगांव भेजा गया था।

Related Articles

Back to top button