
दस्तक टाइम्स एजेंसी/मुंबई : महाराष्ट्र ने स्टरलाइट और कोका कोला समेत विभिन्न कंपनियों के साथ 21,400 करोड़ रुपए के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किये। राज्य में पहली बार ‘मेक इन इंडिया सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है जो कि शनिवार से शुरू हो गया।
इसमें 20,000 करेाड़ रुपए का निवेश किया जायेगा और संयंत्र के स्थान के बारे में जल्दी ही फैसला किया जाएगा। हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज, जैन इरिगेशन और महाराष्ट्र के कृषि विपणन विभाग ने फलों के रस का विनिर्माण केंद्र स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये है।
बयान में कहा गया कि इससे 5,000 किसानों को फायदा होगा।
रेमंड और एमआईडीसी के बीच ‘खेत से कपड़े तक’ पहल के अंग के तौर पर सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं। रेमंड लाइनेन धागा, फेब्रिक और परिधान पर 1,400 करोड़ रुपए का निवेश करना चाहती है।



