राष्ट्रीय

त्रिपुरा में प्रसाद खाने से 2 बच्चों की मौत

triअगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद बांटा गया प्रसाद खाने से दो बच्चों की मौत हो गई और 3० अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। उपचाराधीन लोगों में से 1० की हालत गंभीर बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर में शुक्रवार रात प्रसाद खाने के बाद 32 लोग बीमार पड़ गए। इन लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रसाद की जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया  ‘‘प्रसाद खाने से दो बच्चों की मौत हो गई और अन्य का एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’ यह घटना अगरतला से 195 किलोमीटर दूर महेशपुर गांव में हुई।

Related Articles

Back to top button