टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

पूर्व मंत्री और आजसू नेता रामचंद्र सहिस की माता का निधन, सुदेश कुमार महतो ने जताया दुख

रांची: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और आजसू पार्टी (AJSU Party) के प्रधान महासचिव सचिव रामचंद्र सहिस की माता लक्ष्मी सहिस का बीते रविवार को निधन हो गया। वे 82 साल की थीं। उनका दाह संस्कार जमशेदपुर में मानगो के पास स्वर्णरेखा घाट पर किया गया।

शव यात्रा में पार्टी के सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। इससे पहले कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और शोक प्रकट किया। सहिस की माता जी के निधन पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गहरी संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में पार्टी सहिस जी के साथ खड़ी है। केंद्रीय अध्यक्ष ने सहिस से बात कर उनका ढांढस भी बंधाया है।

वहीं, पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, विधायक लंबोदर महतो, सुनिता चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, रौशनलाल चौधरी समेत अन्य कई नेताओं ने भी दुख प्रकट किया है। बता दें कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2004 और 2009 में लगातार 2 बार चुनाव जीतने वाले रामचंद्र सहिस पहली बार मंत्री बने थे।

Related Articles

Back to top button