राष्ट्रीय

नामीबिया से भारत आए चीते ने 3 शावकों को जन्म दिया

नई दिल्ली ( दस्तक ब्यूरो) : अफ्रीकी देश नाइजीरिया से भारत लाए गए चीतों पर बीते समय में काफी कुछ सकारात्मक नकारात्मक कहा सुना गया है। सबसे बड़ा सवाल था कि क्या ये चीते भारतीय मौसम में अनुकूलन कर पाएंगे, क्या इनकी संतति बढ़ सकेगी। अब खबर आई है कि नामीबिया के मादा चीते ज्वाला ने कुनो नेशनल पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है। देश के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने X पर इसकी पुष्टि करते हुए वीडियो साझा किया है। इससे एक हफ्ते पूर्व आशा नाम के चीते द्वारा भी शावकों को जन्म दिया गया था।

गौरतलब है कि चीता प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया से 8 चीतों को विशेष विमान से विशेषज्ञों की निगरानी में एमपी के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। देश की धरती पर 70 साल बाद चीतों ने कदम रखा था। 1952 में भारतीय उपमहाद्वीप पर से चीते विलुप्त हो गए थे। इसके बाद से लगातार इस बात का प्रयास किया जा रहा था कि उन्हें फिर से बसाया जाए।

आपको बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है। इनमें से 7 चीते हैं और 3 शावक हैं। अभी तक चीता ‘शौर्य’ की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनरोत्थान के लिए नामीबिया और साउथ अफ्रीका से 20 चीते लाए गए थे।

Related Articles

Back to top button