टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज जन्मदिन है। कांग्रेस अध्यक्ष आज 82 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- “कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है। बता दें खरगे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button