राज्यराष्ट्रीय

नहीं रहे महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और सांसद वसंत चव्हाण, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के नांदेड़ से कांग्रेस के लोकसभा सांसद वसंत चव्हाण ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और हाल ही में उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी। सांस लेने में समस्या के चलते उन्हें हैदराबाद के क्रीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

रविवार को उनकी स्थिति और गंभीर हो गई, जिसके बाद सोमवार को उनका निधन हो गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने जानकारी दी है कि वसंत चव्हाण का अंतिम संस्कार नांदेड़ में किया जाएगा।

बता दें वसंत चव्हाण ने पहली बार साल 2009 में नायगांव विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा में कदम रखा। उन्होंने यह चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। इसके बाद उनकी राजनीतिक यात्रा में तेजी आई और सितंबर 2014 में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने से पहले मई 2014 में उन्हें लोक लेखा समिति में नियुक्त किया गया था। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने नायगांव सीट से जीत हासिल की। इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में नांदेड़ लोकसभा सीट से भी उन्होंने जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Back to top button