दिल्लीराज्य

दिल्‍ली-NCR में मूसलाधार बारिश, आज फिर गदर मचाएगा मानसून, जानें मौसम की रिपोर्ट

नई दिल्ली : मानसून ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है, जिससे अनेक सड़कें बंद हो गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आज भी कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, मैनपुरी में पांच लोग, जालौन और बांदा में दो-दो लोग, और एटा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 51 जिलों में अधिक बारिश हुई है। हाथरस जिले में सबसे अधिक 185.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

सड़कों पर लगा भारी जाम
दिल्ली में गुरुवार रात से जमकर बारिश हो रही है. शुक्रवार सुबह भी राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति हो गई. सड़कें खस्ताहाल हैं और लोगों को अनहोनी का डर सता रहा है। बारिश के चलते गाजियाबाद के लोनी थाना इलाके में एक जर्जर मकान की छत गिर गई। इसके नीचे घर में सो रही महिला और उसकी दो बेटियां दब गईं। पुलिस ने बताया है कि दोनों बहनों को हल्की चोटें आईं हैं और सुंदरी देवी (52) को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने इन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सुंदरी देवी को मृत घोषित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button