टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

आने वाले दिनों में खूब सताएगी गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा तापमान, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली NCR और देश के अन्य हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। कई राज्यों में बारिश के बाद उमस बढ़ गई है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्मी और बारिश के मिश्रण का अनुमान जताया है। IMD (Indian Meteorological Department) ने ताज़ा मौसम अपडेट जारी किया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन में दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि, बारिश के बाद उमस बढ़ने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश (यूपी) का मौसम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 12 से 14 मई के बीच प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जाएगी। यूपी के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, फैजाबाद, बरेली, आजमगढ़, अलीगढ़ में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

गुजरात और महाराष्ट्र

गुजरात और महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। गुजरात में अहमदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है और हवाएं 15-25 किमी/घंटा की गति से चल सकती हैं। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

बिहार

बिहार में भी गर्मी बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पटना में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल खासकर उत्तर बंगाल में लू का प्रभाव जारी रहेगा। कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास हो सकता है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। कुछ क्षेत्रों में तेज धूप तो कुछ जगहों पर बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। अगले 5 दिनों में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button