राष्ट्रीय

दिल्ली-NCR को राहत? ये शहर बना देश का सबसे प्रदूषित, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी IQAir की रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, भारत में असम का बर्नीहाट सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। दिल्ली को अभी भी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का दर्जा प्राप्त है। साल 2024 में भारत वैश्विक स्तर पर पांचवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में उभरा, जबकि 2023 में यह तीसरे स्थान पर था।

रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?
IQAir की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 में भारत में PM 2.5 कणों की सांद्रता में 7% की कमी आई है। साल 2023 में यह औसत 54.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी, जो 2024 में घटकर 50.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गई। बावजूद इसके, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत के शहर हैं।

भारत के 13 सबसे प्रदूषित शहर
दुनिया के टॉप 20 प्रदूषित शहरों में 13 शहर भारत के हैं। ये शहर हैं:
बर्नीहाट (असम)
दिल्ली
मुल्लानपुर (पंजाब)
फरीदाबाद
लोनी
नई दिल्ली
गुरुग्राम
गंगानगर
ग्रेटर नोएडा
भिवाड़ी
मुजफ्फरनगर
हनुमानगढ़
नोएडा

प्रदूषण से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में वायु प्रदूषण से लोगों के जीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण औसतन 5.2 साल जीवन की कमी आ रही है। लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ अध्ययन के मुताबिक, 2009 से 2019 तक हर साल लगभग 15 लाख लोग वायु प्रदूषण से मौत के शिकार हुए।

PM 2.5 क्या है?
PM 2.5 वे सूक्ष्म कण हैं जिनका आकार 2.5 माइक्रोन से भी छोटा होता है। ये कण फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं और इससे सांस लेने में दिक्कत, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये कण मुख्यतः वाहन के धुएं, इंडस्ट्रियल उत्सर्जन और लकड़ी या फसल के कचरे जलाने से उत्पन्न होते हैं।

Related Articles

Back to top button