राष्ट्रीय

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण सम्मान, झारखंड में खुशी और गौरव का माहौल

Jharkhand News: भारत सरकार द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किए जाने पर पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। इस सम्मान को झारखंड की पहचान, आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए उनके लंबे संघर्ष की सच्ची पहचान माना जा रहा है।

“शिबू सोरेन का संघर्ष और नेतृत्व न सिर्फ झारखंड बल्कि…”
झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन जन आंदोलनों के जरिए झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासी समाज के हक की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष और नेतृत्व न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

“शिबू सोरेन का नाम झारखंड के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा”
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि दिशोम गुरु का विचार और योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा मार्गदर्शन देता रहेगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान झारखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान है। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए कहा कि उनका नाम झारखंड के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button