डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन ने की UP राज्य टीम की घोषणा, 2025–26 के लिए नई कार्यकारिणी गठित

लखनऊ: डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA) ने वर्ष 2025–2026 के लिए उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के गठन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नवगठित टीम का उद्देश्य प्रदेश भर के डॉक्टरों, इंटर्न्स, जूनियर रेजिडेंट्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के हितों की सशक्त पैरवी करना, पेशेवर एकता को मजबूत करना और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाना है। संगठन की यह राज्य इकाई राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ समन्वय बनाकर शैक्षणिक विकास, शोध गतिविधियों, चिकित्सकीय नैतिकता, डॉक्टरों के कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।
राज्य पदाधिकारियों की पूरी सूची जारी
DMA उत्तर प्रदेश राज्य टीम में डॉ. सूरज चौहान को राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. अंकित को राज्य उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के संचालन की अहम जिम्मेदारी राज्य महासचिव के रूप में डॉ. सिद्धांत मेहरोत्रा और डॉ. भरत गुप्ता निभाएंगे।
संयुक्त सचिव और संयोजक टीम
राज्य संयुक्त सचिव पद पर डॉ. इशमीत कौर, डॉ. स्पर्श सेठ और डॉ. हर्ष जायसवाल को शामिल किया गया है। वहीं राज्य संयोजक (State Conveners) के तौर पर डॉ. मानसी मुखर्जी, डॉ. पूजा सिन्हा और डॉ. आमिर नवाज संगठनात्मक गतिविधियों का समन्वय करेंगे।
प्रवक्ता, फैकल्टी प्रतिनिधि और विधिक सलाहकार
DMA उत्तर प्रदेश के राज्य प्रवक्ता के रूप में डॉ. कृतिका सिंह और डॉ. केशव चोपड़ा को नियुक्त किया गया है। राज्य फैकल्टी प्रतिनिधि की भूमिका डॉ. शेला जमाल निभाएंगी, जबकि संगठन के राज्य विधिक सलाहकार एडवोकेट समीर कुमार सिंह राजावत होंगे।
आईटी, कोष और शैक्षणिक प्रकोष्ठ
राज्य आईटी टीम में डॉ. आर्यन श्रीवास्तव, डॉ. गौरव वर्मा और डॉ. आशुतोष भारती को जिम्मेदारी दी गई है। राज्य कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. चिराग गुप्ता नियुक्त किए गए हैं। शैक्षणिक सचिव (Academic Secretaries) के तौर पर डॉ. प्रियंशु राज, डॉ. पियूष कुमार और डॉ. सागर तोमर कार्य करेंगे।
रिसर्च और सामाजिक कल्याण टीम
DMA की राज्य रिसर्च टीम में डॉ. निवेश अग्रहरी, डॉ. पलक दशड़े और डॉ. विनायक गाबा को शामिल किया गया है। सामाजिक कल्याण सचिव की जिम्मेदारी डॉ. अजय सिंह पटेल को सौंपी गई है।
जूनियर रेजिडेंट, इंटर्न और अन्य प्रतिनिधि
राज्य जूनियर रेजिडेंट सचिव के रूप में डॉ. विश्वस त्यागी को नियुक्त किया गया है। राज्य इंटर्न सचिव पद पर डॉ. देव सिंह, डॉ. क्षितिज राठौर, डॉ. सुधांशु सिंह और डॉ. मानिक्य वर्मा को शामिल किया गया है। राज्य डेंटल सचिव के तौर पर डॉ. यशस्वी सिंह और राज्य FMG सचिव के रूप में डॉ. राजीव मिश्रा कार्य करेंगे।

मेडिकल, एंटी रैगिंग और मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ
राज्य मेडिकल सचिव टीम में डॉ. सोमेश सैनी, डॉ. अहम सिंह, डॉ. फाबन दास, डॉ. वर्षा जैन, डॉ. मोहम्मद अमान और डॉ. इमरान को जिम्मेदारी दी गई है। एंटी रैगिंग सचिव के रूप में डॉ. कुमार शिवांग शाश्वन, डॉ. विकास त्यागी और डॉ. आयुष यादव नियुक्त किए गए हैं। वहीं मानसिक स्वास्थ्य सचिव की भूमिका डॉ. न्यासा महाजन और डॉ. अभय सिंह निभाएंगे।
प्रदेशभर में डॉक्टरों को जोड़ने पर रहेगा फोकस
DMA उत्तर प्रदेश राज्य टीम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा विद्यार्थियों, युवा चिकित्सकों और वरिष्ठ डॉक्टरों को एक साझा मंच प्रदान करना, पेशेवर सहयोग तंत्र को मजबूत करना और समाजोन्मुख स्वास्थ्य पहलों को बढ़ावा देना है। संगठन ने नवगठित टीम को एक सफल, प्रभावशाली और सेवा-समर्पित कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।




