हरियाणा

Gurugram Traffic Update: झाड़सा फ्लाईओवर पर लगाए गए क्रैश टायर बैरिकेड, हादसों पर लगेगी लगाम

गुरुग्राम में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने अहम कदम उठाया है। झाड़सा फ्लाईओवर पर क्रैश टायर बैरिकेड लगाए गए हैं, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि इन बैरिकेड से वाहन चालकों को समय रहते दिशा का संकेत मिलेगा और हादसों की आशंका कम होगी।

हाईवे निरीक्षण के दौरान सामने आई कमी
एसीपी हाईवे सत्यपाल यादव की देखरेख में यातायात पुलिस द्वारा हाईवे का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान झाड़सा फ्लाईओवर के एग्जिट नंबर 9 और 14 पर क्रैश टायर बैरिकेड नहीं पाए गए, जिसे सड़क सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना गया।

एग्जिट 9 और 14 पर लगाए गए बैरिकेड
निरीक्षण के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस की टीम ने बुधवार को झाड़सा फ्लाईओवर के दोनों एग्जिट प्वाइंट पर क्रैश टायर बैरिकेड स्थापित कर दिए। इससे फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहनों को सुरक्षित मार्गदर्शन मिलेगा।

रात और तेज रफ्तार वाले मार्गों पर होंगे ज्यादा कारगर
यातायात पुलिस के अनुसार क्रैश टायर बैरिकेड लगने से वाहन चालक दूर से ही सुरक्षित दिशा का अनुमान लगा सकेंगे। इससे न केवल दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा। खासतौर पर रात्रि के समय और तेज गति वाले मार्गों पर ये बैरिकेड वाहन चालकों के लिए बेहद सहायक साबित होंगे।

Related Articles

Back to top button