राज्य

Odisha Accident News: कटक में गैस टैंकर का कहर, साइकिल सवार समेत दो लोगों को कुचला, मौके पर मौत

ओडिशा के कटक जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। टांगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर मंगुली चौक के पास तेज रफ्तार गैस टैंकर ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मंगुली चौक के पास हुआ भीषण हादसा
घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। एलपीजी गैस सिलेंडर लेकर जा रहा टैंकर (नंबर NL 01 AA 8573) चंडीखोल से कटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान मंगुली चौक स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

साइकिल सवार और राहगीर को रौंदा
अनियंत्रित टैंकर ने पहले साइकिल से जा रहे बालेश्वर जिले के बेतनटी निवासी सुदामा हादसा को टक्कर मारी और फिर आगे पैदल चल रहे एक अन्य व्यक्ति को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

साइकिल के उड़े परखच्चे
टक्कर के बाद साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

शवों को भेजा गया कटक बड़े मेडिकल
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए कटक के बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतकों में से एक की पहचान सुदामा हादसा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

टैंकर जब्त, जांच में जुटी पुलिस
टांगी थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल गैस टैंकर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात मृतक की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।


Related Articles

Back to top button