राज्य

बड़ा हादसा: नदी में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर, 3 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल

नई दिल्ली: ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक ट्रैक्टर के नदी में गिर जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह हादसा बृहस्पतिवार शाम जिले के करंजिया खंड अंतर्गत मुर्गासाही गांव के पास हुआ। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर पर सवार आठ व्यक्ति झुमुकाकुदार गांव से लौट रहे थे।

करंजिया के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया कि चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रैक्टर देव नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए तीन लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को करंजिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button