उत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather Today: महाशिवरात्रि पर चटक धूप! 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट

लखनऊ। दिन में धूप खिलने से लोगों का पसीना छूटने लगा है। वहीं, रात होते ही चलने वाली हवा ठंडी सिहरन का अहसास करा रही है। शनिवार को भी दिन में धूप खिली तो लोग गरम कपड़े से दूर नजर आए। रविवार की सुबह हल्की ठंडी हवा चलने से सिहरन पैदा कर गई। कुछ शहरों में पिछले 24 घंटे के अंतराल में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आज के मौसम की बात करें तो 15 फरवरी यानि महाशिवरात्रि पर आगरा, कानपुर, गोरखपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, मेरठ, मुज्जफरनगर, रामपुर, अमरोहा, मथुरा सहित कई जिलों में सुबह मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है। अभी इन जिलों में तीन दिन तक तापमान बढ़ेगा ये पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दोपहर का तापमान लगातार बढ़ेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवा चल सकती हैं।

कानपुर का मौसम
आगामी दिनों में कानपुर मंडल में तेज धूप निकलने के आसार हैं। नौ किमी की प्रति घंटा की गति से हवा चलने से बढ़ेगी और ऊंचे बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। दिन व रात के तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे। किसान खेतों में नमी बनाएं रखें। शनिवार को सीएसए के मौसम विज्ञान केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से 2.6 किमी प्रति घंटा की गति से चलती रही।

ये है पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आगामी चार दिनों में आसमान साफ रहने के कारण बारिश न होने और 18 फरवरी तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने से तेज हवा, गरज़-चमक के आसार हैं। फिलहाल, दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा। रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button