उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में RSS के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे मोहन भागवत, युवा और प्रबुद्ध वर्ग से करेंगे संवाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत 17 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर युवाओं, प्रबुद्ध वर्ग और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

युवा संवाद कार्यक्रम में शोध छात्रों से करेंगे चर्चा

अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे के अनुसार, दौरे के दौरान सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शोध छात्रों के साथ युवा संवाद करेंगे। इस संवाद में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और युवा भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रबुद्ध वर्ग से विशेष बैठक करेंगे भागवत

दौरे के दूसरे चरण में मोहन भागवत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में पारिवारिक मूल्यों पर जोर

इसके अलावा निरालानगर में आयोजित कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में भी संघ प्रमुख शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पारिवारिक सद्भाव, संस्कार और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिसे संघ के सामाजिक जागरूकता अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

ट्रेन से पहुंचेंगे लखनऊ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जानकारी के मुताबिक, मोहन भागवत ट्रेन के जरिए लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

Related Articles

Back to top button