राष्ट्रीय

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, इन वर्गों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

3 Months Advance Ration: देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए अप्रैल का महीना बड़ी राहत लेकर आने वाला है। दरअसल, बढ़ती महंगाई के केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया गया है, जो सीधे आम आदमी की जेब और समय की बचत से जुड़ा है। अब लाभार्थियों को हर महीने कोटे की दुकान के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में लगने की मजबूरी से निजात मिलने वाली है। सरकार ने अप्रैल महीने में ही आगामी तीन महीनों का राशन एकमुश्त वितरित करने का ऐलान किया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

अप्रैल, मई और जून का कोटा एक साथ
सरकार की नई व्यवस्था के तहत पात्र लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक ही बार में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य वितरण प्रणाली को सुगम बनाना और उन कामकाजी लोगों को राहत देना है, जिन्हें हर महीने समय निकालने में कठिनाई होती थी। एक साथ तीन महीने का कोटा मिलने से परिवारों को बार-बार राशन दुकान जाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

इन वर्गों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
इस पहल से विशेष रूप से निम्नलिखित समूहों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है:

ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्र: गांवों में रहने वाले लोगों को अक्सर राशन दुकान तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अब एक बार की यात्रा में ही तीन महीने का स्टॉक मिल जाएगा।

पारदर्शिता: ई-पॉस (e-PoS) मशीनों और आधार प्रमाणीकरण के जरिए वितरण होने से गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म होगी और पूरा हक सीधे लाभार्थी तक पहुंचेगा।

राशन प्राप्त करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने नजदीकी फेयर प्राइस शॉप (FPS) पर जाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड (लिंक किया हुआ) साथ रखें।

सरकार द्वारा निर्धारित तिथियों के भीतर ही दुकान पर पहुंचें ताकि भीड़ से बचा जा सके।

राशन प्राप्त करने के बाद ई-पॉस मशीन से निकलने वाली पर्ची या डिजिटल मैसेज की जांच अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button