राजस्थान

स्कूल में दर्दनाक हादसा, ‘हैंडबॉल’ का पोल गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले में गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के सेंट एंथनी विद्यालय में सोमवार को साढ़े 12 बजे ‘हैंडबॉल’ का ‘पोल’ गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि तीसरी कक्षा के छात्र महर्थ राजसिंह की मौत हो गयी जो आरके पुरम तीतरड़ी के देवेंद्र पाल सिंह चौहान का बेटा था।

उन्होंने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा ‘हैंडबॉल’ मैदान में लगे ‘पोल’ पर लटक रहा था, तभी ‘पोल’ उसके सिर पर गिर गया। उन्होंने कहा कि सिर में गंभीर चोट लगने पर शिक्षकों ने उसे एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी के अनुसार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। इस दौरान मुर्दाघर के बाहर परिजनों, रिश्तेदारों की भीड़ जमा रही।

Related Articles

Back to top button