उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराजनीति

असम-पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर गाजियाबाद में बजा ढोल बंटे लड्डू

गाजियाबाद: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर गाजियाबाद में भाजपाइयों ने ढोल बजवाया और लड्डू बांटकर जश्न मनाया। महानगर मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि देश की जनता विकास, राष्ट्रवाद और मजबूत नेतृत्व के साथ अडिग खड़ी है।

भाजपा की इस जीत के उपलक्ष्य में गाजियाबाद महानगर भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में उत्सव का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन ने नए भारत की दिशा को और अधिक स्पष्ट कर दिया है। असम में लगातार तीसरी बार प्रचंड जनसमर्थन और पश्चिम बंगाल में अभूतपूर्व जनाधार विस्तार यह दर्शाता है कि जनता अब तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास और विश्वास की राह पर आगे बढ़ चुकी है।


इस विजय के केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व रहा है, जिनकी नीतियों ने जन-जन तक विकास का प्रकाश पहुँचाया है। गाजियाबाद में उत्साह का ज्वार—महानगर कार्यालय पर भव्य जश्न मनाया गया।


कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोश और उमंग के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां  खिलाकर बधाइयां दीं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के उत्साह में डूब गया

कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर अपनी खुशी का इज़हार किया
‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा ज़िंदाबाद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान ढोल की थाप पर महिला कार्यकर्ताओं ने डांस किया।

एमएलसी ने बांटे लड्डू
बंगाल एवं असम चुनावों में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में क्षेत्र में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी दिनेश कुमार गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने लड्डू वितरित कर एवं पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

भाजपा की सफलता को राजनीति के लिए एक संकेत
स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को देश की राजनीति के लिए एक बड़ा संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह भाजपा का कमल खिला है, उससे आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीतिक समीकरणों में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button