Baghpat News : बागपत खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी में मोमोज, पिज्जा के नमूने लिए
रिलायंस शॉप सहित दुकानों से खाद्य सुरक्षा टीम ने आठ विधिक नमूने भरे।
Baghpat News : बागपत खाद्य सुरक्षा टीम ने बाजार में कई दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य गुणवत्ता को चेक किया। इस दौरान टीम ने मोमोज एवं चटनी, पिज्जा-पास्ता सॉस, वनस्पति घी ,रिफाइंड सोयाबीन ऑयल ,सरसों तेल एवं दूध के आठ नमूने भरे।
5 लीटर मोमोज की चटनी को मौके पर नष्ट कराई
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं डीएम बागपत के आदेश पर आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त (खाद्य)।। डीपी सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी की। जिसमें टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लिए गए। जिसमें टीम ने SKP सुपर मोमोज, पुसार स्टैंड बड़ौत से मोमोज एवं उसकी चटनी का नमूना संग्रहित किया एवं लगभग 5 लीटर मोमोज की चटनी को मौके पर नष्ट कराई गई।
रिलायंस रिटेल स्टोर बड़ौत से गुड लाइफ ब्रांड का सरसों तेल का नमूना लिया
पिज़्ज़ा ए गुडनेस रटोल मेन बाजार से पिज़्ज़ा -पास्ता सॉस का विधिक नमूना लिया। रिलायंस रिटेल स्टोर बड़ौत से गुड लाइफ ब्रांड का सरसों तेल का विधिक नमूना लिया। संजय रिटेल शॉप कोताना रोड बडौत से भारत ब्रांड सरसों तेल का विधिक नमूना लिया। रोमियम डेरी फार्म प्राइवेट लिमिटेड महरामपुर खेकड़ा से दूध का विधिक नमूना संग्रहित किया।
छज्जूमल -जगदीश प्रसाद की दुकान अमीनगर सराय बागपत से पंसारी कच्ची घानी ब्रांड का सरसों तेल का विधिक नमूना लिया।
वनस्पति घी एवं वेस्ट चॉइस रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के विधिक नमूने
किशन दास, कौशल कुमार की दुकान, अमीनगर सराय बागपत से वनस्पति घी एवं वेस्ट चॉइस रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के विधिक नमूने संग्रहित किए। संग्रहित विधिक नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहे हैं, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण यज्ञदत्त आर्य, निधि रानी एवं अंकिता श्रीवास्तव उपस्थित रही।



