उत्तर प्रदेशबाग़पत

Baghpat News : बागपत में खाद्य विभाग ने पतंजलि गाय घी सहित छह नमूने भरे

बागपत में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चलाया छापेमारी अभियान

Bagpat News : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी, बागपत के आदेश पर जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया हुआ है। आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त (खाद्य)।। डी पी सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान छापेमारी कार्रवाई कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए गए। इन नमूनों में पतंजलि गाय के घी के नमूना भी शामिल है।

विशाल मेगा मार्ट बड़ौत में पहुंची टीम
इसके अलावा टीम ने विशाल मेगा मार्ट नगर पालिका बडौत से सरसों तेल एवं पतंजलि गाय घी का विधिक नमूना लिया। इसके बाद न्यू गढ़वाल पनीर, खेकड़ा से पनीर का नमूना, ओमप्रकाश- विनय कुमार किराना स्टोर से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल नमूना, त्यागी डेरी खेकड़ा से पनीर का विधिक नमूना और सुरेश चंद-अरुण कुमार किराना स्टोर से सनफ्लावर तेल का नमूना संग्रहित किया।

नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
उपरोक्त संग्रहित विधिक नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम ‌विधिक कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण यज्ञदत्त आर्य एवं निधि रानी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button