बागपत की प्रसिद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने स्वगणना अभियान के तहत दी जनगणना जानकारी
शूटर दादी प्रकाशी तोमर के जीवन एवं संघर्ष पर बन चुकी है बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख'।
Bagpat Census 2027 : आज जिला बागपत की प्रसिद्ध ‘शूटर दादी’ प्रकाशी तोमर ने जनगणना 2027 के तहत अपने परिवार की स्वगणना अभियान के तहत जानकारी दी। शूटर दादी प्रकाशी तोमर के प्रेरणादायी जीवन एवं संघर्ष पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ‘सांड की आंख’ निर्मित की गई है।
शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने स्वगणना की जानकारी ली
आज उन्होंने अपनी और परिवार की जनगणना स्वयं ‘स्वगणना’ के तहत की। जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ से बागपत जिले की जनगणना प्रभारी शिप्रा गुप्ता ने उन्हें स्वगणना के विषय में जानकारी दी। स्वगणना अभियान 7 मई से 21 जून तक चलेगा एवं जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण किए जाएंगे। ये अभियान 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इसके विषय में शूटर दादी प्रकाशी तोमर को जानकारी दी गई।
शूटर दादी प्रकाशी तोमर के पुत्र और पोते भी उपस्थित रहे
इस अवसर प्रकाशी तोमर जी के पुत्र एवं पोते भी उपस्थित थे। तथा बड़ौत तहसील के लेखपाल संदीप कुमार एवं अनिल कुमार भी उपस्थित थे। दादी प्रकाशी तोमर ने आमजन से आह्वान किया कि भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी नागरिक बढ़-चढ़कर सहयोग करें तथा राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सरकार की डिजिटल जनगणना पहल में सक्रिय सहभागिता निभाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की अपील की।



