दिल्लीराज्य

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका माथा, विधि-विधान से पूजा कर लिया आशीर्वाद

मिर्जापुर: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज भी मौजूद रहे।

वाराणसी से सड़क मार्ग होते हुए पहुंचीं विंध्याचल धाम

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर वाराणसी हवाईअड्डे पहुंचीं। इसके बाद वह सड़क मार्ग से मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुंचीं, जहां मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया स्वागत

विंध्याचल पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कीं।

दौरे को लेकर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button