मध्य प्रदेशराज्य

MP के इस अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एक साथ संभालेंगे तीन अहम पद; कार्यवाहक कलेक्टर और जिला पंचायत CEO का भी मिला प्रभार

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नमः शिवाय अरजरिया के एक साथ अवकाश पर जाने के बाद सागर संभाग के कमिश्नर ने अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। अब वे अपने मूल पद के साथ कार्यवाहक कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ का दायित्व भी निभाएंगे।

जारी आदेश के अनुसार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल के अवकाश की अवधि तक विनय द्विवेदी को कलेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यभार भी दिया गया है।

प्रशासनिक कामकाज में नहीं आएगी कोई बाधा

कमिश्नर की ओर से जारी आदेश का उद्देश्य जिले में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखना है। सरकार चाहती है कि विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की रुकावट न आए। इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति में यह अंतरिम व्यवस्था लागू की गई है।

अवकाश अवधि तक संभालेंगे अतिरिक्त दायित्व

आदेश के मुताबिक, कलेक्टर पार्थ जैसवाल और जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के अवकाश से लौटने तक विनय द्विवेदी दोनों पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान वे कार्यवाहक कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के रूप में जिले के प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे, जबकि अपर कलेक्टर के रूप में अपनी नियमित जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button