मनोरंजन

थ्री-टियर कोच में अदा शर्मा का सफर, 80 लाख व्यूज ने मचाई धूम

नए किरदार की रिसर्च के लिए किया सफर, मजेदार ट्रेन जर्नी वायरल

मुंबई (अनिल बेदाग)

अभिनेत्री अदा शर्मा एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से इंटरनेट पर छा गई हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या एक्शन सीक्वेंस नहीं, बल्कि उनका थ्री-टियर ट्रेन कोच में किया गया सफर है। अदा ने अपनी पूरी ट्रेन जर्नी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे अब तक 80 लाख से ज्यादा व्यूज और 12 हजार से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं।वीडियो में अदा ट्रेन की बर्थ से लेकर सफर की छोटी-छोटी दिलचस्प बातों को अपने खास हास्य अंदाज में पेश करती नजर आती हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कीं। उनका यह सहज अंदाज देखकर फैंस हैरान भी हैं और खूब एंटरटेन भी हो रहे हैं।

अदा ने बताया कि यह ट्रेन यात्रा उनके आने वाले किरदार की रिसर्च का हिस्सा थी। अभिनेत्री ने द केरला स्टोरी, कमांडो, बस्तर, सनफ्लावर और रीता सन्याल जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में अपनी अभिनय क्षमता और versatility साबित की है। अदा की unpredictability ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है —फैंस की यह प्रतिक्रिया उनके वायरल वीडियो पर खूब देखने को मिल रही है। अब सभी की नजरें उनके अगले प्रोजेक्ट और इस ट्रेन जर्नी से तैयार होने वाले नए किरदार पर हैं।

Related Articles

Back to top button