मनोरंजन

‘Heyy Babyy 2’ से ऑस्ट्रेलिया में फिर गूंजेगा बॉलीवुड का जादू

ऑस्ट्रेलिया में शूट होंगी नाडियाडवाला की तीन फिल्में

मुंबई (अनिल बेदाग)

बॉलीवुड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिल्मी रिश्ते अब एक नए मुकाम की ओर बढ़ रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने मुंबई में साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस का दौरा किया, जहां भारतीय सिनेमा और ऑस्ट्रेलियाई स्क्रीन इंडस्ट्री के बीच सहयोग को लेकर अहम चर्चा हुई। इसी दौरान नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन आगामी फिल्मों की शूटिंग का ऐलान किया। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा उत्सुकता ‘Heyy Babyy 2’ को लेकर है। 2007 की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘Heyy Babyy’ की शूटिंग का एक हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। अब सीक्वल के लिए उसी देश में वापसी इस कहानी को एक खूबसूरत सिनेमाई कनेक्शन देती है।

नाडियाडवाला के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की शानदार लोकेशंस, प्रोफेशनल क्रू और सहयोगी माहौल ने उनकी टीम को प्रभावित किया है। वहीं, क्रिस मिन्स ने इस साझेदारी को न्यू साउथ वेल्स की स्क्रीन इंडस्ट्री के लिए बड़ा अवसर बताया। यह सहयोग स्थानीय क्रू और व्यवसायों के लिए रोजगार के साथ भारतीय फिल्मों के जरिए ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरती को भारत तक पहुंचाने का भी जरिया बनेगा।

Related Articles

Back to top button