पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज पर घर में घुसकर गोली मारने के आरोप में एफआईआर दर्ज
हथियार लेकर घर में घुसे लोगों से परिवार के बीच दहशत फैल गई।
Meerut News: पूर्व मंत्री हाजी याकूब एक बार फिर से सुर्खियों में हैं इस बार उनके बेटे फिरोज उर्फ भूरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी है। आरोप लगाने वाले पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
पहले भी कई बार पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर गंभीर आरोप लग चुके
कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम निवासी पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। इससे पहले भी कई बार पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। जिस समय घटना हुई उस समय पीड़ित मुखिया असलम पहलवान घर पर नहीं थे। उनके पिता हाजी सिराज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
तमंचे लेकर घर में घुसने का आरोप
पुलिस को दी तहरीर में हाजी सिराज ने आरोप लगाया कि सोमवार देर रात फिरोज उर्फ भूरा साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। फिरोज के हाथों में पिस्टल थीं। घर में घुसते ही आरोपियों ने परिवार के लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर गोली मारने की धमकी
दर्ज एफआईआर के मुताबिक परिवार के लोगों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। हथियार लेकर घर में घुसे लोगों से परिवार के बीच दहशत फैल गई।
घटना के समय घर पर नहीं थे असलम पहलवान
जिस समय आरोपी घर में पहुंचे, उस दौरान असलम पहलवान घर पर नहीं थे। परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद हाजी सिराज ने कोतवाली थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई है।



