अपराधउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरराज्य

यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास डबल डेकर स्लीपर बस में आग, 9 यात्रियों की जलकर मौत

डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग को बुझाने के लिए कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

Gautambuddha Nagar: गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर में देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास एक डबल डेकर स्लीपर बस में आग गई। डबल डेकर स्लीपर बस में आग के बीच फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से जलकर मरने वालों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग इतनी विकराल थी कि शव बुरी तरह जलकर राख हो गए। देर रात से डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग को बुझाने के लिए कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग के बीच फंसे यात्रियों के शव को बस काटकर बाहर निकालना पड़ा।
पीएम रात कोश से 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार की राहत
डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग में मरने वाले यात्रियों के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (X) पर पोस्ट डालकर लिखा कि अग्नि दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
दिल्ली से महोबा जा रही थी डबल डेकर स्लीपर बस
डबल डेकर स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक, एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास चालक को बस के इंजन की ओर आग लगने का पता चला। बस चालक ने ओवरटेकिंग लेन से एक्सप्रेसवे किनारे सोल्डर पर खड़ा किया और आग बुझाने का प्रयास किया। आग तेजी से फैलने पर चालक और परिचालक ने यात्रियों को बाहर निकलने के लिए शोर मचाया। डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग में 20 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई, लेकिन 9 यात्री अंदर ही फंस गए।
डबल डेकर स्लीपर बस काटकर निकाले शव
डबल डेकर स्लीपर बस में आग की सूचना मिलने पर पुलिस, अग्निशमन विभाग और यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। डबल डेकर स्लीपर बस आग की लपटों में घिरी थी और अंदर से धुआं निकल रहा था। डबल डेकर स्लीपर बस में आग पर काबू पाने के बाद उसमें रखा सामान सुलगता रहा। सुरक्षा टीम ने डबल डेकर स्लीपर बस को काटकर अंदर फंसे शवों को बाहर निकाला।
टिकट बुकिंग से परिजनों तक पहुंचेगा प्रशासन
हादसे में मारे गए यात्रियों के शव बुरी तरह जल गए हैं। मौके पर उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अब पुलिस डबल डेकर स्लीपर बस की टिकट बुकिंग की डिटेल के आधार पर मारे गए यात्रियों के परिजनों से संपर्क करेगी। परिजनों के डीएनए नमूने लेकर शवों से मिलान कराया जाएगा। इसके बाद मृतकों की पहचान की पुष्टि होगी।

Related Articles

Back to top button