अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 थानों से 156 वारण्टी और 50 हजारी गिरफ्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल के पास से गिरफ्तार किया गया

मेरठ। मेरठ पुलिस ने अपराधियो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो दिन के अंदर बड़ी कार्यवाही की है। ​जिसमें एक 50 हजारी बदमाश और 156 वारण्टी/एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों सहित कुल 157 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। ये कार्रवाई मेरठ एसएसपी के निर्देशन में हुई है।
नगर क्षेत्र में कार्यवाही का विवरण
नगर क्षेत्र में थानावार जिन थानों में बदमाशों केा गिरफ्तार किया गया है उनमें थाना देहलीगेट से दो, लिसाड़ीगेट से तीन, लोहियानगर से एक, परतापुर से तीन, ब्रह्मपुरी से छह, टीपीनगर से दो, रेलवे रोड से दो, सदर बाजार से तीन, लालकुर्ती से तीन, मेडिकल थाना से नौ, सिविल लाइन थाना से तीन,नौचंदी थाना से छह, कंकरखेड़ा थाना से आठ, पल्लवपुरम से एक एवं दौराला से सात सहित कुल 15 थानों द्वारा 59 वारण्टी/एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।


इसी तरह देहात क्षेत्र में कार्यवाही के दौरान
थाना इंचौली में 09, भावनपुर में 21, गंगानगर में 08, परीक्षितगढ़ में 05, सरधना में 03, सरूरपुर में 08, जानी में 08, रोहटा में 03, किठौर में 14, खरखौदा में 03, मुण्डाली में 05, मवाना में 03, हस्तिनापुर में 02, बहसूमा में 02 एवं फलावदा में 03 सहित कुल 15 थानों द्वारा 97 वारण्टी/एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
50 हजारी अभियुक्त की गिरफ्तारी
ना परतापुर पुलिस एवं स्वाट टीम नगर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना लोहियानगर के डकैती के दो अभियोगों में वांछित 50 हजारी के पुरस्कार घोषित अभियुक्त खालिद पुत्र मेहरबान मलिक निवासी वेस्ट विनोद नगर, शकरपुर, ईस्ट दिल्ली को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कुल 03 मुकदमा पंजीकृत हैं। इस प्रकार विगत दो दिन में जनपद मेरठ के 30 थानों द्वारा 156 वारण्टी/एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों एवं एक पुरस्कार घोषित अभियुक्त सहित कुल 157 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button