राजनीति

पराग्वे में बैंकिंग संकट से मचा सियासी तूफान, राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पद से हटाए गए; घर में नजरबंद

असुन्सियोन: दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में डिजिटल बैंक Ueno के डूबने से पैदा हुआ बैंकिंग संकट अब बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है। इस मामले के बीच राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पूर्व उपराष्ट्रपति पेड्रो अलियाना ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वहीं, पद से हटाए गए पेना को घर में नजरबंद रखने का आदेश दिया गया है। बैंक की सेवाएं बंद होने से लाखों ग्राहकों की जमा पूंजी फंस गई है। सरकारी धन के इस्तेमाल और बैंक को राजनीतिक संरक्षण देने के आरोपों की जांच भी जारी है।

महाभियोग के जरिए पेना को पद से हटाया गया

पराग्वे की सीनेट में शुक्रवार को राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान हुआ। मौजूद सभी 44 सांसदों ने उन्हें पद से हटाने के पक्ष में वोट दिया। सांसदों ने पद पर रहते हुए उनके आचरण और बैंक संकट में उनकी कथित भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए थे।

पेना ने गुरुवार को इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन संसद ने इसे स्वीकार नहीं किया। विपक्षी सांसदों का तर्क था कि इस्तीफा स्वीकार होने पर पेना पूर्व राष्ट्रपति के रूप में मिलने वाली आजीवन सीनेट सदस्यता और उससे जुड़े कानूनी संरक्षण का लाभ उठा सकते थे। अपने विदाई संदेश में पेना ने कहा था कि वह देश में राजनीतिक अस्थिरता और विभाजन को बढ़ावा नहीं देना चाहते। उन्होंने

Related Articles

Back to top button