अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में पुलिस और स्वाट टीम की इनामी बदमाश से मुठभेड़

घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

मेरठ। थाना गंगानगर पुलिस व स्वाट टीम ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व चेन तथा बाइक बरामद हुई है। थाना गंगानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना के संबंध में थाना गंगानगर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के अनावरण के लिए गंगानगर थाना पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों राहुल उर्फ बंटी निवासी 85/45 जेजे कैम्प आनन्द विहार दिल्ली व नितिन उर्फ मोनू निवासी ग्राम टिपरा कालका जिला पंचकूला हरियाणा के नाम प्रकाश में आए।
अभियुक्त राहुल उर्फ बंटी को मक्कड़ अस्पताल से गिरफ्तार किया
थाना गंगानगर पुलिस एवं एसओजी देहात टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। एसओजी देहात टीम के साथ मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिल्ली के आनन्द विहार क्षेत्र में अभियुक्त राहुल उर्फ बंटी की तलाश की गई। अभियुक्त के मक्कड़ अस्पताल में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर थाना लक्ष्मी नगर पुलिस से समन्वय स्थापित कर अभियुक्त राहुल उर्फ बंटी को मक्कड़ अस्पताल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त से प्राप्त जानकारी के आधार पर दूसरे अभियुक्त नितिन की तलाश में थाना गंगानगर क्षेत्र में सघन चेकिंग प्रारम्भ की गई।
बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया
चेकिंग के दौरान रात्रि थाना गंगानगर पुलिस ने एमआईटी पुलिया के पास बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे उक्त व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस टीम ने पकड़े हुए व्यक्ति की पहचान 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त नितिन उर्फ मोनू उर्फ राहुल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम टिपरा कालका जिला पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा 01 पीली धातु की चेन एवं बाइक बरामद की गई। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button