अपराधमेरठ

परतापुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी गोली लगने से घायल

अभियुक्त शिवांश उर्फ चिंटू की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया।

मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो तमंचे व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। थाना परतापुर क्षेत्रान्तर्गत इन्दापुरम पीर वाली गली में वादी रोहित कसाना पुत्र विनय निवासी ग्राम कुण्डा थाना परतापुर जनपद मेरठ के भाई कुलदीप पुत्र विनय के साथ मारपीट एवं जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर घायल करने के संबंध में थाना परतापुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना परतापुर पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे थे।
थाना परतापुर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवांश उर्फ चिंटू पुत्र सतीश निवासी शताब्दीनगर थाना परतापुर मेरठ को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त को साथ लेकर एलएनटी के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत पर पहुंची
पूछताछ के दौरान अभियुक्त शिवांश ने घटना में उपयोग किया गया तमंचा बरामद कराने की बात बताई। रात्रि में पुलिस टीम अभियुक्त को साथ लेकर एलएनटी के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत पर पहुंची। जहां अभियुक्त की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने की कार्यवाही के दौरान अभियुक्त शिवांश ने मौके पर छिपे अपने साथी अभिषेक को पुलिस टीम पर फायरिंग करने के लिए आवाज लगाई। इसी दौरान अभियुक्त अभिषेक द्वारा स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देखकर जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग मेंअभियुक्त अभिषेक निवासी शताब्दीनगर थाना परतापुर मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अभिषेक के कब्जे से तमंचा बरामद किया गया। अभियुक्त शिवांश उर्फ चिंटू की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया।

Related Articles

Back to top button