अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

बदन सिंह बद्दो ने अमेरिका में रह रहे एनआरआई से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

बदन सिंह बद्दों मेरठ से 2018 में पुलिस हिरासत से फरार हुआ था।

मेरठ। पुलिस हिरासत से फरार हुआ कुख्यात गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो ने अमेरिका में रह रहे एक एनआरआई से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। बता दें अपराध की दुनिया में लंबे समय तक सक्रिय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। बता दें बदन सिंह बद्दों मेरठ से 2018 में पुलिस हिरासत से फरार हुआ था। उसके बाद से बदन सिंह बद्दों मेरठ पुलिस के लिए एक पहेली बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर माफिया उधम सिंह को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रियल एस्टेट कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कुख्यात उधम सिंह और उसके शूटर इनामउल्लाह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की संस्तुति की है। वर्ष 2018 में पुलिस कस्टडी से फरार बदन सिंह बद्दो के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी की जा रही है। बदन सिंह बद्दो ने अमेरिका में रहने वाले एक एनआरआइ को फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है और रुपये ना देने पर भारत आने पर हत्या की धमकी दी है।
रियल एस्टेट कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावल निवासी उधम सिंह के शूटर इनामउल्लाह ने पल्लवपुरम के विवेक विहार निवासी रियल एस्टेट कारोबारी अंकुर शर्मा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अंकुर शर्मा एसआर डेवलपर्स में साझेदार हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक, सात सितंबर को जब वो आबूलेन स्थित पल्स जिम से निकलकर जली कोठी जा रहे थे। इसी दौरान अशोक की लाट के पास दो गाड़ियों ने उनकी कार को घेरा। आरोप है कि इनामउल्लाह ने पिस्टल दिखाकर 50 लाख रुपये देने की धमकी दी है। आरोप है कि विरोध करने पर उनकी कार पर फायरिंग की गई है। इसके बाद एक नवंबर की रात बाइक सवार दो बदमाश अंकुर शर्मा के कार्यालय पहुंचे और वहां लिफाफा देकर चले गए। दो नवंबर को लिफाफा खोलने पर उसमें एक कारतूस और धमकी भरा पत्र था। पत्र के जरिये रंगदारी की मांग की गई है। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एनआरआई कमलजीत सिंह को बद्दो ने किया फोन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो पर अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहने वाले एनआरआइ कमलजीत सिंह से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। कमलजीत सिंह के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बदन सिंह बद्दो बताया। कमलजीत का दावा है कि वह बद्दो को बचपन से जानते हैं और उसकी आवाज पहचानते हैं। आरोप है कि फोन पर उन्हें भारत आने पर हत्या करने की धमकी दी।

Related Articles

Back to top button