उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, एक युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : छोटी बच्चियों से लेकर नाबालिक लड़कियों (Minor Girl) और महिलाओं (Women) के साथ होने वाली छेड़खानी और बलात्कार (Rape) के मामले तो दिन प्रतिदिन दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में एक दिन में कई महिलाओं को इस दर्द से गुजरना पड़ता है। ऐसी ही एक दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) से सामने आई है। जहां पर एक नाबालिक लड़की के साथ कई लोगों के साजिश के तहत दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

समाचार एजेंसी Ani के रिपोर्ट्स के मुताबिक हापुड़ के DSP अशोक सिसोदिया ने बताया कि हापुड़ में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक तहरीर दी थी। इस कम्प्लेन में व्यक्ति द्वारा एक युवक को नामित किया था। हैरानी की बात तो ये है कि इस कार्य में एक अन्य युवक और युवती पर भी युवक को सहयोग करने के लिए आरोपित किया था।

हालांकि, अब मामल को लेकर हापुड़ के DSP अशोक सिसोदिया द्वारा यह जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में FIR दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी एक युवती और युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब एक अन्य युवक की तलाश में जुटी हुई है। जिसको लेकर DSP अशोक सिसोदिया का कहना है कि उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button