मनोरंजन

राजकुमार राव ने खास अंदाज में दी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को जन्मदिन की बधाई

राजकुमार राव ने खास अंदाज में दी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को जन्मदिन की बधाई

मुंबई : अभिनेता राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड एवं अभिनेत्री पत्रलेखा मिश्रा पॉल आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिये पत्रलेखा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं।

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पत्रलेखा की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा

हैप्पी बर्थडे माई लव पत्रलेखा। तुम सबसे खूबसूरत और दयालु लड़की हो। सबसे अच्छी बेटी, सबसे अच्छी पार्टनर, सबसे अच्छी बहन और सबसे अच्छी दोस्त। तुम मुझे हर रोज प्रेरित करती हो। मेरी ताकत बनने के लिए धन्यवाद।भगवान आपको हमेशा के लिए आशीर्वाद दें और आपको दुनिया में सभी खुशी और सफलता मिले क्योंकि आप पूरी तरह से उनके लायक हैं। मेरे मुस्कुराने की वजह तुम हो।”

राजकुमार राव की इस पोस्ट के जरिये उनके फैंस के साथ -साथ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत, ताहिरा कश्यप समेत मनोरंजन जगत की सभी हस्तियां पत्रलेखा को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। वहीं पत्रलेखा ने भी राजकुमार राव के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘मेरी ताकत बनने के लिए शुक्रिया।’

राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों काफी लम्बे समय से रिलेशनशिप है। पत्रलेखा ने साल 2014 में आई हंसल मेहता की फिल्म ‘सिटी लाइट’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक -दूसरे से प्यार हो गया और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।

दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते है और अक्सर कई मौको पर साथ भी नजर आते हैं। वर्कफ़्रंट की बात करे तो राजकुमार राव जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ ‘बधाई दो’ में नज़र आएंगे। इसके अलावा जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा के साथ ‘रूही’ में दिखाई देंगे।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— विरासत में मिला भारत का विशाल लोकतंत्र : लोकसभा अध्यक्ष – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button